शशांक दीप ने 186 रन बनाए, मैन ऑफ द मैच चुने गए
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। बागपत रोड स्थित डीपीएस क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे श्री हिम्मत सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में एचएस क्रिकेट क्लब ने अंसल क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराया। अंसल क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में पांच विकेट पर 310 रन बनाए। विपिन जंगड़ ने 86, दानिश सैफी ने 67 और गोविंद ने 60 रन बनाए।
एचएस क्लब के गेंदबाज राजू ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एचएस क्रिकेट क्लब ने 25 ओवर में छह विकेट पर 311 रन बनाकर मैच जीत लिया। शशांक दीप ने 62 गेंदों पर 186 और रोहित ने 32 रन बनाए। अंसल क्लब के गेंदबाज ललित ने दो विकेट लिए। शशांक दीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर एडवोकेट दीपक शेरवाल और कोच प्रभास राजू आदि मौजूद रहे।