फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकली

विज्ञापन
मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। नगर में मंगलवार को 16वीं श्री श्री दुर्गा पूजन महोत्सव कमेटी ने मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली। यात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। डीजे की धुन पर गगनभेदी जयकारे लगे। श्रद्धालुओं ने रंगों की होली खेली और मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी। शोभायात्रा हीरालाल मोहल्ला स्थित आरयू पब्लिक स्कूल परिसर से शुरू हुई। सैकड़ों श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए चले। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों, सुभाष बाजार और थाने तिराहे से गुजरी। यह मखदूमपुर रोड स्थित विसर्जन स्थल पर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने खुशियां साझा कीं। बैराज बिजनौर में विधि-विधान से प्रतिमा का जल विसर्जन किया गया। इस मौके पर मनोज गोयल, उत्तम चौहान, पीयूष गंगपुरी, अमित गौतम, सौरव गांगुली, यश पालीवाल, बबलू पालीवाल, सत्यम शर्मा, साक्षी, अर्चना, मोना और ममता गौतम आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें