फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलेगा आशियाना: मेरठ में अब 30 जून तक खरीदें पुरानी दरों पर फ्लैट, अन्य राज्यों से भी दिलचस्पी दिखा रहे लोग

Tue, 08 Apr 2025 12:20 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की विभिन्न योजनाओं में संपत्तियों को खरीदने में लोग रूचि दिखा रहे हैं। अब 30 जून तक पुरानी दरों पर फ्लैट खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
मेरठ में आवास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की विभिन्न योजनाओं में संपत्तियों को खरीदने में लोग रूचि दिखा रहे हैं। शताब्दीनगर की एयरपोर्ट एन्क्लेव योजना हॉट प्रॉपर्टी बन गई है। मेडा ने 27 जनवरी से विभिन्न योजनाओं में पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर फ्लैट का आवंटन 31 मार्च तक शुरू किया था। 

विज्ञापन


इसके तहत इन फ्लैट को आठ साल पुरानी दरों पर ही विक्रय किया जा रहा है। अभी तक 40 करोड़ से अधिक के फ्लैट बिक चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा फ्लैट एयरपोर्ट एन्क्लेव में खरीदे गए हैं, जिनकी कीमत करीब 27 करोड़ है। मेरठ ही नहीं दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव के खरीदारों ने संपत्तियां ली हैं। 

यह भी पढ़ें: यूपी का दीपक हत्याकांड: मासूम रोता रहा, रेलकर्मी पति संग ये काम करती रही शिवानी; फोन रिकॉर्डिंग से बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

अब मेडा ने इसकी तिथि बढ़ाकर 30 जून तक कर दी है। मेडा ने श्रद्धापुरी, सैनिक विहार, शताब्दीनगर, लोहियानगर और गंगानगर योजनाओं में फ्लैट के पंजीकरण 27 जनवरी से शुरू किए थे। इन फ्लैट का निर्माण करीब 12 साल पहले कराया था, लेकिन लोगों ने इनमें बहुत कम रुझान दिखाया था।

वर्ष 2018 में इनकी कीमतें आखिरी बार बढ़ी थीं। इसके बाद मेडा ने बोर्ड बैठक में योजनाओं में सभी फ्लैट की कीमतों को फ्रीज कर दिया था। 

मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि इन फ्लैट को जैसा है जहां है की तर्ज पर आवंटित किया जा रहा है। प्राधिकरण की वेबसाइट एमडीए मेरठ पर इसका पूरा ब्यौरा रोजाना अपडेट किया जा रहा है। मेरठ के अलावा दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, नोएडा आदि के लोग भी संपत्ति में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसकी तिथि 31 मार्च तक रखी गई थी, जिसे बढ़ाकर अब 30 जून तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें