निगम की वेबसाइट पर पे-टैक्स पर भी कर सकेंगे भुगतान
नगर निगम ने राजस्व बढ़ाने के लिए ऑनलाइन टैक्स जमा करने की भी सुविधा दी है। इसके लिए शहर निवासी कोई भी भवन स्वामी नगर निगम मेरठ की वेबसाइट पर पे- टैक्स की सुविधा से हाउस टैक्स जमा कर सकते हैं। इसका फायदा भी काफी लोग ले रहे हैं।
किश्तों में भी जमा हो सकेगा मशीन से टैक्स
भवन स्वामी किश्तों में भी बकाया कर का भुगतान कर सकते हैं। निगम के अधिकारियों से लिखित अनुमति नहीं लेनी होगी। अभी तक अनुमति लेने के बाद ही किश्तों में कर जमा होता रहा है। इससे भी लोगों को काफी राहत मिलेगी।
गृह कर भुगतान के नाम पर होते रहे हैं फर्जीवाड़े
नगर में गृह कर के भुगतान के नाम पर भवन स्वामियों के साथ ठगी के मामले भी सामने आ चुके हैं। फर्जी रसीद छपवाकर पैसे ऐंठने से लेकर अन्य तरीकों से ठगी के मामले सामने आते रहे हैं। नई व्यवस्था से ऐसे मामले भी कम होंगे।
राजस्व वसूली में भी बढ़ोतरी होगी
स्मार्ट सिटी योजना के तहत गृह कर वसूली के लिए ई-पॉश मशीन का प्रयोग शुरू किया गया है। ई-पॉश मशीन से भवन स्वामी घर बैठे ही कर जमा कर रसीद प्राप्त कर सकेगा। निगम के राजस्व वसूली में भी बढ़ोतरी होगी। -अवधेश कुमार, चीफ टैक्स अधिकारी, नगर निगम। -हाउस टैक्स जमा करने वाली ई पोस मशीन।