बरसात से रविवार की तड़के छछरपुर गांव में ऋषिपाल पुत्र मोतीराम के मकान की छत अचानक गिर गई। जैसे ही मकान की छत का जरा सा हिस्सा टूटकर अदंर सो रहे संजीव पर गिरा तो जाग हो गयी और सभी ने वहां से भागकर जान बचाई। मकान की छत गिरने से घर में रखा राशन, फर्नीचर व अन्य सामान मलबे में दब गया।
सूचना पर प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट के साथ काफी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद मलवे से सामान को निकाला और पीड़ित ऋषिपाल के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की।