फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में छापा, पुलिस ने तीन जोड़ों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान में छापा, पुलिस ने तीन जोड़ों को पकड़ा
विज्ञापन

- स्कूल ड्रेस में मिली युवती, बीयर और खाली बोतल मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। कंकरखेड़ा पुलिस ने मंगलवार को एक मकान में देह व्यापार की सूचना पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से तीन जोड़ों को पकड़कर हिरासत में लिया और थाने ले आई। थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कुछ युवक किराए पर रहते हैं। युवक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र हैं। कॉलोनी के कुछ लोगों ने मंगलवार को मकान में देह व्यापार चलने की सूचना दी। पुलिस पहुंची और मकान की तलाशी ली। इस दौरान यहां से तीन जोड़ों को पकड़ा। इनमें एक युवती स्कूल ड्रेस में थी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। मकान से शराब और बीयर की खाली बोतल भी बरामद हुई।
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि काफी दिन से यहां युवतियों का आना-जाना था। युवकों को कई बार समझाया गया। लेकिन, वह नहीं माने। कॉलोनी के लोगों ने पकड़े गए जोड़ों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। थाना पुलिस का कहना है कि युवतियों को चेतावनी देकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी पकड़ा
परतापुर। थाना क्षेत्र की एक कालोनी में एक युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया। नाबालिग का शोर सुनकर परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी का पॉस्को एक्ट में चालान कर दिया। मूल रूप से हस्तिनापुर निवासी बोकल कालोनी में मजदूरी करता है। आरोप है कि रात में बोकल ने 16 वर्षीय नाबालिग को अकेला पाकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर उसे पकड़ा लिया गया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद आरोपी का पॉस्को एक्ट में चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें