फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी जारी : मेरठ में अस्पताल ने दो दिन का बिल बनाया 70 हजार रुपये, शव देने से इनकार, हंगामा

सार

परिजनों ने शव ले जाने की प्रक्रिया शुरू की तो अस्पताल में 70 हजार रुपये का बिल दिया।
परिजन गुहार लगाते रहे लेकिन अस्पताल ने शव देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शासन की सख्ती के बाद भी निजी अस्पतालों की मनमानी जारी है। मनमाने बिल बनाए जा रहे हैं। ऐसे में निजी अस्पतालों में मरीजों का उपचार कराना मुश्किल हो रहा है। बुधवार को भी एक निजी अस्पताल ने दो दिन का ही बिल 70 हजार रुपये का बना दिया। मरीज की मौत के बाद भी तीमारदारों पर बिल जमा करने का दबाव बनाया गया। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ।
विज्ञापन


हापुड़ रोड निवासी गुलफाम को दो दिन पहले सांस लेने में दिक्कत होने के कारण शास्त्री नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार शाम गुलफाम की मृत्यु हो गई। परिजनों ने शव ले जाने की प्रक्रिया शुरू की तो अस्पताल में 70 हजार रुपये का बिल दिया।

परिजन गुहार लगाते रहे लेकिन अस्पताल ने शव देने से मना कर दिया। बुधवार को युवा सेवा समिति के संस्थापक बदर अली अपने कुछ साथियों के साथ अस्पताल जा पहुंचे और हंगामा कर दिया। काफी देर नोकझोंक होती रही। बाद में 10 हजार रुपये का भुगतान कराकर अस्पताल ने परिजनों को शव सौंप दिया। पुलिस के आने से पहले ही मामला शांत हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें