फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : मुख्यमंत्री का पुतला जलाने पहुंची महिला अधिवक्ता गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 26 May 2021 10:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

छीनाझपटी के बीच पुलिस ने पुतला छीन लिया। इसके बाद पुलिस ने रेणु सिंह राणा व उनके साथ मौजूद व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया
विज्ञापन
महिला अधिवक्ता को लेकर जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाने कमिश्नरी चौराहे पहुंची बहुजन जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता रेणु सिंह राणा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। धक्कामुक्की के बीच पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया और थाने लेकर आ गई। बाद में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


अधिवक्ता रेणु सिंह राणा बुधवार सुबह कमिश्नरी चौराहे पर पहुंची और प्रदेश सरकार पर बरस पड़ीं। उन्होंने कोरोना से हो रही मौतों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि लोगों की मौतें हो रही हैं और सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है। यह भी कहा कि तथाकथित हिंदूवादी सरकार के राज में कफन चोरी हो रहे हैं। केवल चुनाव जीतना भाजपा की मानसिकता है। 

वह इतना गुस्से में थी कि उन्होंने हिंदुओ को धर्म परिवर्तन तक की नसीहत दे डाली। जैसे ही उन्होंने पुतला फूंकने की कोशिश की तो इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर्रहमान सिद्दिकी और पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


छीनाझपटी के बीच पुलिस ने पुतला छीन लिया। इसके बाद पुलिस ने रेणु सिंह राणा व उनके साथ मौजूद व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया। सीओ देवेश सिंह ने बताया कि इस मामले में विभिन्न धाराओं में महिला सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें