फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: किशोरी की हत्या कर परिजनों ने किया अंतिम संस्कार, पांच नामजद, पिता गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2020 12:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • दौराला के मछरी गांव की घटना, पुलिस ने श्मशान घाट से अस्थियां कब्जे में लीं
  • - डेढ़ माह पहले प्रेमी के साथ चली गई थी किशोरी, पांच नामजद, पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ दौराला थाना क्षेत्र के मछरी गांव में आन की खातिर एक किशोरी की हत्या कर परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर श्मशान घाट पहुंची पुलिस ने अस्थियां कब्जे में ले लीं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव की किशोरी ज्योति (17) का गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने सख्ती शुरू कर दी। करीब डेढ़ माह पहले किशोरी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी।

परिजनों की शिकायत पर दौराला पुलिस ने दोनों को दिल्ली से बरामद कर किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। बृहस्पतिवार को दौराला पुलिस को सूचना मिली कि परिजनों ने किशोरी की हत्या कर दी है और गुपचुप शव का अंतिम संस्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना पर जब तक पुलिस श्मशान घाट पहुंची तब तक शव का अंतिम संस्कार हो चुका था। पुलिस ने किशोरी की अस्थियों को कब्जे में ले लिया।

सीओ दौराला पंकज सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से किशोरों के परिवार के पांच लोगों पर ऑनर किलिंग का मुकदमा दर्ज कराया गया है। किशोरी के माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें