संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में बृहस्पतिवार को डीपीएम क्रिकेट एकेडमी और हनी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें हनी क्रिकेट एकेडमी ने पांच विकेट से जीत प्राप्त की।
डीपीएम क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। इसमें सनी ने 46 और यश ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में हनी क्रिकेट एकेडमी की ओर से शुभम ने चार और आदेश पाल ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 25 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए और 5 विकेट से मैच जीता। इसमें शमी ने 54 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में देव ने दो और अनमोल ने एक विकेट लिया। शुभम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर रविंद्र काजला, दीपक सिद्धू सहित अन्य मौजूद रहे।