मवाना। रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित फेयरवेल पार्टी में कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी। कक्षा 12वीं से आयुष बरार को मिस्टर फेयरवेल और अंजना को मिस फेयरवेल चुना गया।
प्रधानाचार्य डाॅ. शिवानी सिंह, उप प्रधानाचार्य निशांक त्यागी, मार्केटिंग हेड साजन काकरान, खेल अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा और प्रशासनिक अधिकारी अनुज नागर ने शुभारंभ किया। छात्र छात्राओं ने सुंदर सुंदर परिधान धारण कर रैंप वॉक करके सभी को आकर्षित किया। शिक्षक शुभम कुमार ने गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, मार्केटिंग हेड, खेल अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी ने कक्षा 12वीं के सभी छात्र-छात्राओं को उपहार प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कृष त्यागी को मिस्टर पर्सनैलिटी, जुबी सैफी को मिस पर्सनैलिटी, इमानुल गनी को मिस्टर एलिगेंट, ईशा देशवाल को मिस एलिगेंट चुना गया। इन सभी को शैशे पहनाकर और पुष्प भेंट कर सम्मानित किया।