मन्नू कबाड़ी का आलीशान मकान
- फोटो : अमर उजाला
मन्नू, राहुल और शोएब एक गैंग में
सदर पुलिस के अनुसार मन्नू, राहुल और शोएब उर्फ शीला चोरी की बाइकें कटवाते हैं। तीनों कबाड़ियों को एक ही गैंग में शामिल कर उन पर गैंगस्टर लगाया जाएगा। तीनों पर सदर बाजार, कोतवाली, लिसाड़ीगेट और ब्रह्मपुरी समेत अन्य थानों में एक जैसी धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। मन्नू पर गैंगस्टर की कार्रवाई पहले ही हो चुकी है।