फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली गई दीपावली आई: ट्रायल जारी लेकिन शताब्दीनगर तक नहीं चली नमो भारत! NCRTC के दावों पर भड़के लोग

Fri, 17 Oct 2025 09:39 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Namo Bharat News: मेरठ में नमो भारत ट्रेन का संचालन अब तक शताब्दीनगर तक शुरू नहीं हो पाया है। फरवरी से ट्रायल रन जारी है, लेकिन एनसीआरटीसी अब पूरे ट्रैक पर एक साथ संचालन का दावा कर रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

 

विज्ञापन
Namo Bharat Train - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के बाद दीपावली भी आ गई, लेकिन शताब्दीनगर तक नमो भारत ट्रेन का संचालन अभी तक शुरू नहीं हुआ। इस साल फरवरी में यहां तक ट्रायल रन शुरू कर दिया गया था और उम्मीद जताई जा रही थी कि होली तक ट्रेन चल पड़ेगी। मगर दीपावली आने तक भी ट्रेन नहीं चलने से लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन

नमो भारत ट्रेन का संचालन - फोटो : अमर उजाला

नमो भारत रैपिड ट्रेन का संचालन वर्तमान में दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ के भूड़बराल स्थित मेरठ साउथ स्टेशन तक ही हो रहा है। वहीं फरवरी से शताब्दीनगर तक ट्रायल रन शुरू हुआ था, पर ट्रेन संचालन की औपचारिक शुरुआत नहीं की गई।

मेरठ में एक साथ दौड़ती नमो भारत और मेरठ मेट्रो ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

एनसीआरटीसी ने जून में दिल्ली सराय काले खां से मोदीपुरम तक पूरे 82 किमी रेलखंड पर ट्रायल रन शुरू किया और अब पूरे ट्रैक पर एकसाथ ट्रेन चलाने की योजना का दावा किया जा रहा है। हालांकि रेलवे सेफ्टी कमिश्नर (सीआरएस) द्वारा की गई निरीक्षण रिपोर्ट में कई कमियां सामने आई हैं, जिन्हें दुरुस्त करने की प्रक्रिया अभी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि दीपावली तक भी मोदीपुरम तक ट्रेन संचालन शुरू होना मुश्किल है।

 

विज्ञापन

नमो भारत - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर शताब्दीनगर तक भी ट्रेन चला दी जाती, तो गंगानगर, अजंता कॉलोनी, जागृति विहार, दामोदर कॉलोनी और गढ़ रोड इलाके के हजारों यात्रियों को सुविधा मिलती। फिलहाल लोगों को मेरठ साउथ स्टेशन तक पहुंचने के लिए शहर पार करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि एनसीआरटीसी अब तक केवल  'पूरे ट्रैक पर एकसाथ संचालन' का सपना दिखा रही है, जबकि छोटे रूट पर भी सेवा शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें