फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव : यूपी के इस जिले में होली पर गांव तक पहुंचाएंगी रोडवेज बसें, कैब की तरह करें बुकिंग

Mon, 14 Mar 2022 02:08 PM IST
Dimple Sirohi मुकेश् पवार, उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत में रोडवेज बसें होली पर गांव तक पहुंचाएगी। रोडवेज बसें  यात्री 54 सीट वाली रोडवेज बस को बुक कर सकेगा, लेकिन कम से कम 50 यात्री होने चाहिए। यह सुविधा जनपद में किन यात्रियों को मिलगी पढे़ यह पुरी खबर।
 
विज्ञापन
UP roadways bus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने इस बार होली पर लोगों को रोडवेज बस से उनके घर तक पहुंचाने की मुहिम शुरू की है। इस बार यात्री कैब की तर्ज पर रोडवेज बस बुकिंग करा सकेंगे। इसके बाद डिपो से बस उनके पास भेजी जाएगी। शर्त यह है कि बस बुक कराने के लिए कम से कम 50 यात्री होने चाहिए। यह सुविधा जनपद में संचालित विभिन्न फैक्टरियों और अन्य विभागों में काम करने वाले लोगों के लिए शुरू की गई है। बड़ौत डिपो के आंकड़ों के अनुसा होली पर्व पर लगभग पांच लाख यात्री सफर करते हैं। इसमें से दो लाख से ज्यादा यात्री बाहरी जनपदों के रहते हैं। रोडवेज बुकिंग शुरू कर दी गई है।  

विज्ञापन

 
इसलिए शुरू की गई सुविधा
जनपद में हजारों लोग अन्य जनपदों और राज्यों के विभिन्न फैक्टरियों और सरकारी और निजी विभागों में कार्य करते है। अधिकांश लोग होली मनाने के लिए अपने घर जाते हैं। इससे डिपो पर यात्रियों का तांता लगा रहता है। कुछ लोग एक ही गांव या आसपास के गांव के रहने वाले होते हैं। बड़ौत डिपो के स्टेशन प्रभारी नरेंद्र मान ने बताया कि बीते साल जनपद में संचालित विभिन्न फैक्टरियों व संस्था संचालकों ने अपने यहां पर काम करने वाले लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए पूरी बस बुक कराना चाहती थीं, लेकिन कोरोना काल के चलते ऐसा करना संभव नहीं हो सका। इसी को देखते हुए इस बार यह फैसला लिया गया है। यात्री 54 सीट वाली रोडवेज बस को बुक कर सकेगा, लेकिन कम से कम 50 यात्री होने चाहिए।

यह भी पढे़ : चौधरी जयंत सिंह का बड़ा फैसला: रालोद के सभी क्षेत्रीय, जिला और फ्रंटल संगठन तत्काल प्रभाव से किए भंग

विज्ञापन

60 हजार श्रमिक जिला प्रशासन ने भिजवाए थे कोरोना की पहली लहर में
कोरोना संक्रमण की पहली लहर में आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, बलिया, झांसी, चित्रकूट, बहराइच, गोंडा, लखीमपुर, हरदोई सहित अन्य बाहरी जनपदों के श्रमिक और अन्य लोग यहां फंस गए थे। इसके बाद प्रदेश सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने बड़ौत डिपो की बसों से लगभग 60 हजार श्रमिकों को बसों में बैठाकर उनके जनपदों और घरों तक भिजवाया था। 
विज्ञापन


ऐसे कराए रोडवेज बस की बुकिंग
बड़ौत डिपो प्रभारी नरेंद्र मान ने बताया कि रोडवेज बस की बुकिंग कराने के लिए 9568686896 पर कॉल कर जानकारी देनी होगी। इसके बाद डिपो पर जाकर बुकिंग करानी होगी। बुकिंग राशि जमा कराने के बाद दिए गए समय पर रोडवेज बस को उनके स्थान पर पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें