फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोस्ट वांटेड की तलाश: ढाई लाख के इनामी बद्दो के साथी पपीत बढ़ला सहित पांच की हिस्ट्रीशीट खुली

Fri, 20 Aug 2021 11:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

28 मार्च 2019 को शातिर अपराधी बदन सिंह बद्दो पुलिस अभिरक्षा से भागा था। उसकी फरारी में पपीत बढ़ला की अहम भूमिका थी।
विज्ञापन
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के साथी पपीत बढ़ला सहित पांच अपराधियों की मेरठ पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। थाना पुलिस अब इन अपराधियों की निगरानी करेगी और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन


एसएसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक, ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो का साथी पपीत निवासी बढ़ला परीक्षितगढ़ अंग्रेज सिंह निवासी असगरीपुर किठौर, कलवा निवासी जिसोरा मुंडाली, असलम पहलवान निवासी कोतवाली, अंकित उर्फ आदि गुर्जर निवासी न्यू मीनाक्षी पुरम गंगानगर शातिर अपराधी हैं।

इन आरोपियों के खिलाफ परीक्षितगढ़, किठौर, मुंडाली, गंगानगर, कोतवाली समेत कई थानों में अलग-अलग धारा में मुकदमे पंजीकृत हैं। सभी अपराधियों की पहले अपराधिक हिस्ट्री निकाली और फिर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई। अब सब बदमाशों की पुलिस निगरानी करेगी। हिस्ट्रीशीटर को थाने में आकर अपनी हाजिरी भरनी होगी।
विज्ञापन


बद्दो की फरारी में जेल गया था पपीत
28 मार्च 2019 को शातिर अपराधी बदन सिंह बद्दो पुलिस अभिरक्षा से भागा था। उसकी फरारी में पपीत बढ़ला की अहम भूमिका थी। फरारी के बाद ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस ने पपीत को जेल भेजा था। बताया कि बद्दो का सबसे करीबी पपीत था। हालांकि फरारी के बाद बद्दो ने पपीत से संपर्क नहीं किया, क्योंकि पुलिस ने कई बार पपीत को बुलाकर पूछताछ की। लेकिन कोई भी महत्वपूर्ण सुराग पुलिस को नहीं मिल सका।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें