फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत: आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए मेरठ के सूबेदार राम सिंह, शहर में छाया मातम, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 20 Aug 2021 02:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पति के शहीद होने की सूचना मिलने के बाद पत्नी अनिता भंडारी का रो रो-कर बुरा हाल है। बड़ी बेटियां प्रियंका सिंह और करिश्मा नेगी परिवार को संभालने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
सूबेदार राम सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के राजौरी में गुरुवार को आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में मेरठ के सूबेदार राम सिंह शहीद हो गए। वह 48 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। बुधवार देर रात आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा था। गुरुवार सुबह तक चले ऑपरेशन में सेना के जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया गया। वहीं तीसरे आतंकी के संदेह में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। उसी दौरान घात लगाकर आतंकी ने बर्स्ट मार दिया, जिसकी चपेट में सूबेदार राम सिंह आ गए और बुरी तरह जख्मी हो गए। 

विज्ञापन


वहीं चिकित्सकों की टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण नहीं बचा सके। शहीद सूबेदार राम सिंह का पार्थिव शरीर अभी उधमपुर में रखा गया है। शुक्रवार सुबह पार्थिव शरीर को मेरठ लाए जाने की जानकारी दी गई है। सेना के 16 गढ़वाल में शामिल हुए सूबेदार राम सिंह मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे। लंबे समय से मेरठ में परिवार के साथ रह रहे थे। पौने दो साल से वह राष्ट्रीय राइफल के साथ कार्यरत थे और फरवरी 2022 में वह 30 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। 

16 गढ़वाल में उनके वरिष्ठ साथी रहे सेवानिवृत्त कैप्टन वीर सिंह रावत ने बताया कि शहीद सूबेदार राम सिंह के आतंकी मुठभेड़ में शहीद होने की जानकारी उन्हें बटालियन की ओर से गुरुवार दोपहर करीब एक बजे मिली। इसके बाद उन्होंने परिवार को भी इसकी जानकारी दी। मेरठ में सूबेदार राम सिंह का परिवार गंगानगर के इशापुरम कॉलोनी में रहता है। 
विज्ञापन


कसेरूखेड़ा सैनिक कॉलोनी के रहने वाले कैप्टन वीर सिंह रावत ने बताया कि सूबेदार राम सिंह की चार बेटियां व एक बेटा हैं। इनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियां और बेटा पढ़ाई कर रहा है। पति के शहीद होने की सूचना मिलने के बाद से ही पत्नी अनिता भंडारी का रो रो-कर बुरा हाल है। बड़ी बेटियां प्रियंका सिंह और करिश्मा नेगी परिवार को संभालने की कोशिश कर रही हैं। 

वहीं छोटी बेटियां मीनाक्षी भंडारी व मनीषा भंडारी के साथ बेटे सोलन भंडारी भी मां को संभालने में जुटे हैं। शहादत की खबर से पूरे परिवार और क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। परिवार को ढांढस बधाने के लिए पुलिस अधिकारी शहीद के घर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें