फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश को लगी गोली, तमंचा व कारतूस बरामद, सिपाही घायल

Sat, 31 Oct 2020 11:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

  • हाथ में गोली लगने से सिपाही भी हुआ घायल, बदमाश से बिना नंबर की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा गांव निवासी बदमाश सोहनवीर घायल हो गया। हाथ में गोली लगने से एक पुलिसकर्मी नवीन कुमार भी घायल हो गए। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने बिना नंबर की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए। घायल बदमाश और पुलिसकर्मी को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। 

विज्ञापन


बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर शनिवार को अलसुबह करीब ढाई बजे गढ़ीसखावतपुर पुलिस चौकी इंचार्ज धीरज सिंह पुलिस बल के साथ जौला गांव के कुरालसी मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। कुरालसी गांव में शुक्रवार को माता के मंदिर में मेले का आयोजन होने के कारण पुलिस सतर्क थी।

विज्ञापन

इसी दौरान कांधला की ओर से आ रहे एक बाइक सवार युवक को पुलिस ने टॉर्च से रुकने का इशारा किया। बाइक सवार युवक ने बाइक खेतों की ओर जाने वाले रास्ते में मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस को पीछा करता देखकर युवक ने गन्ने के खेत में कूदकर पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस के जवाबी फायर से पैर में गोली लगने से बदमाश घायल होकर गिर गया।

पुलिस व बदमाश के बीच फायरिंग में कांस्टेबल नवीन कुमार भी बाएं हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने बिना नंबर की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए। घायल बदमाश व पुलिसकर्मी को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया।

इंस्पेक्टर मगन वीर सिंह गिल ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश सोहनवीर पुत्र थान सिंह बागपत जनपद के धनौरा गांव का रहने वाला है। वह बिनौली थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके खिलाफ बिनौली थाने में विभिन्न संगीन धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज है। घायल बदमाश को कस्बे की सीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें