फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुरर: विवाद का निपटारा करने को बुलाई पंचायत, गोली चलने से मची अफरातफरी, दो घायल

Sat, 31 Oct 2020 10:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

- प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया 
- सात बीघा कृषि भूमि के बंटवारे को लेकर है दोनों पक्षों में विवाद 
विज्ञापन
saharanpur police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अंबहेटा थानाक्षेत्र में नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव घाटमपुर में सात बीघा कृषि भूमि के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद का निपटारा करने के लिए बुलाई गई पंचायत में गोली चल गई। एक पक्ष के युवक ने तमंचे से गोली चला दी, जिससे दो लोग घायल हो गए। इससे वहां अफरातफरी मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घाटमपुर गांव में मुनव्वर पुत्र ताहिर और माहिर पुत्र जफरू के बीच काफी दिनों से सात बीघा कृषि भूमि के बंटवारे का विवाद चल रहा है। विवाद के निपटारे को लेकर शनिवार सुबह गांव के ही कामिल के घर में पंचायत रखी गई थी। बताया गया कि पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद एक पक्ष के व्यक्ति ने भरी पंचायत में दूसरे पक्ष पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पंचायत में बैठे बशीर पुत्र रहमत (65) के हाथ में गोली लगी तो छर्रे लगने से खुर्शीद भी घायल हो गया। पंचायत में गोली चलने से अफरातफरी मच गई । इस बीच गोली चलाने वाला आरोपी भी फरार हो गया। 

इसके बाद नकुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली और घायलों को सीएचसी नकुड़ भिजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। जल्द ही गोली चलाने वाले को पकड़ लिया जाएगा। 

पहले भी हुई थी दोनों पक्षों में नोकझोंक 
कृषि भूमि के बंटवारे का विवाद एक ही खानदान के दो पक्षों में चल रहा है। पूर्व में भी कई बार इनके बीच विवाद और नोकझोंक हो चुकी है। तब गांव के जिम्मेदार लोगों ने मामला शांत करा दिया था। जमीन के अलावा एक अन्य विवाद की भी गांव में चर्चा रही। हालांकि पुलिस को फिलहाल जमीन के विवाद की ही जानकारी मिली है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें