फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वराग बैंड पर झूमेंगे मेरठवासी: देशभक्ति तरानों से होगा ऐतिहासिक नौचंदी मेले का आगाज, पहली बार डिजाइन किया गया मेले का लोगो

Mon, 09 May 2022 11:26 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
क्रांति दिवस और नौचंदी मेले के शुभारंभ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेरठ में सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। कल शाम सात बजे से विक्टोरिया पार्क में होने वाले क्रांति दिवस और नौचंदी मेले के शुभारंभ की तैयारियों को भव्य रुप दिया जा रहा है ।राजस्थान का स्वराग बैंड शहरवासियों को अपनी धुनों पर झूमने के लिए मजबूर करेगा। अभी तक बैंड देश-विदेश में एक हज़ार से अधिक प्रस्तुति दी चुका है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने एक दिन पहले ही स्वराग बेंड की प्रस्तुति पर खबर प्रकाशित कर दी थी। वहीं, पहली बार नौचन्दी मेले का लोगो  का डिजाइन किया गया है। इसे भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा शिवांगी संगीत महाविधालय के 75 कलाकार क्रांति गाथा पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी कल आएंगे मेरठ: ये रहेगा पूरा कार्यक्रम, युद्धस्तर पर तैयारी में जुटा प्रशासन, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच हजार लोगो की व्यवस्था
लोक निर्माण विभाग की ओर से विक्टोरिया पार्क में कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इसमें एक मंच बनाया जा रहा है। जिस पर कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे मंच को 60x40 मीटर चौड़ा आकार का बनाया जा रहा है। मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ सहित अन्य राज्य मंत्री सांसद, विधायक को मंच के डी में बैठाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें