फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हिंदी पखवाड़े का स विजेताओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
मोदीपुरम- केंद्रीय आलू अनुसंधान में हिंदी पखवाड़े के समापन पर मौजूद अति​थि व अ​धिकारी, कर्मचारी
विज्ञापन
मोदीपुरम। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम में मंगलवार को हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन किया गया। इसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

केंद्र अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह ने केंद्र पर हो रहे हिंदी के विकास कार्यों की सराहना की। अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी में काम करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. ज्योत्सना शर्मा, शशि भूषण उपाध्याय मुख्य अतिथि रहे। स्मरण शक्ति परख, आशु भाषण, राजभाषा हिंदी, सामान्य ज्ञान पर लिखित प्रश्नोत्तरी, प्रशासनिक, गैर प्रशासनिक वर्ग के लिए कंप्यूटर पर हिन्दी टंकण प्रतियोगिता हुई। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए मौखिक सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। निर्णायक मंडल में डॉ. पूनम कश्यप, डॉ. मीनाक्षी शास्त्री रही। इस दौरान डाॅ. सतीश कुमार लूथरा, डाॅ. ध्रुव कुमार, डाॅ. संजय रावल, डाॅ. विजय किशोर गुप्ता, डाॅ. बबीता, डाॅ. मेहीलाल, डाॅ. बंदना, डाॅ. पूजा मानकर, डॉ. अशोक कुमार, योगेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें