दौराला- शशि मदन पब्लिक स्कूल में डांडिया नाइट में मौजूद अभिभावक। स्रोत : संस्थान
दौराला। कस्बा स्थित शशि मदन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नवरात्रों पर डांडिया नाइट, गरबा आदि का आयोजन किया गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं व अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।प्रबंधक शशि सिंह, निदेशक अनुमेहा ने सभी को माता के नौ रूपों और दशहरा पर्व क्यों मनाया जाता है इसे लेकर विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद नवरात्र पर स्कूल परिसर में डांडिया नाइट, गरबा का आयोजन किया गया। गरबा में अभिभावकों ने गीतों पर नृत्य किया और डांडिया खेला। रंग बिरंगी रोशनी में गरबा व डांडिया ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। अनुमेहा ने बताया कि डांडिया व गरबा मुख्य रूप से गुजराती कल्चर है, परंतु वर्तमान में पूरे देश में नवरात्र में इसे धूमधाम से मनाया जाता है। इस तरह के कार्यक्रम हमारी भारतीय संस्कृति को दर्शाते हैं। इसके अलावा चिंदौड़ी रोड स्थित चौधरी बारू सिंह जूनियर स्कूल में भी डांडिया व गरबा का आयोजन किया गया। इस मौके पर नीरू चौधरी, रूचि, उदित, मोहित, शीलू सैनी आदि मौजूद रहे।