फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में हिमानी ने एकता को दी शिकस्त

Fri, 01 Aug 2025 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
गांव शाहपुर गाड़ा में चल रही कुश्ती प्रतियोगिता में दाव पेंच आजमाते पहलवान फोटो स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। गांव शाहपुर गाड़ा में नशा मुक्ति अभियान के तहत चल रहे राष्ट्रीय एकता विशाल कुश्ती दंगल में पहली कुश्ती हिमानी पहलवान कुरुक्षेत्र (हरियाणा) ने एकता पहलवान गाजियाबाद को हरा कर जीती।
विज्ञापन

इसके बाद हुई कुश्ती में चिमचिम डोगरा पहलवान भूटान आदिवासी ने शिवा पहलवान गोरखपुर को हराया। सलमान पहलवान मालेरकोटला (पंजाब) का मुकाबला बाबर अली पहलवान गंगोह के बीच हुआ जो बराबरी पर छूटा। बिल्ला पहलवान कुरुक्षेत्र और बाबा मोनीष पहलवान कलियर शरीफ के बीच कुश्ती बराबर की रही। तूफान पहलवान झांसी का मुकाबला जामा मस्जिद दिल्ली के बाबर पठान के बीच हुआ, जिसमें बाबर पठान जीते। शाहिद पहलवान पाज राणा का मुकाबला कैफ पहलवान मालेरकोटला के बीच हुआ।
उद्घाटन चौधरी तालिब प्रधान एवं चौधरी शहजाद ने किया, जिसमें शाहिद पहलवान जीते। इस अवसर पर शाकिर चौधरी, अध्यक्ष चौधरी मंसूर प्रधान, इनाम चौधरी प्रधान, चौधरी संजय प्रधान बड़कला। चौधरी कल्लु हिंदूवाला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें