फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए की पाठशाला में पढ़ाया ए फाॅर अखिलेश

Fri, 01 Aug 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
​शिक्षा छोड़ राजनीति की पाठशाला- मल्हीपुर रोड ​स्थित आवास पर पीडीए की पाठशाला में ए फोर एप्पल क
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश सरकार के परिषदीय विद्यालयों को पेयर करने के अभियान के जवाब में समाजवादी पार्टी ने पीडीए की पाठशालाएं शुरू की हैं। सपा नेता ने पीडीए की अलग ही पाठशाला चला दी। उन्होंने अपने घर पर क्लास चलाते हुए बच्चों को ए फॉर अखिलेश, डी फॉर डिंपल का पाठ पढ़ाया। इस पर भाजपा बोली सपा बच्चों को राजनीतिक मोहरा बना रही है।
विज्ञापन

मल्हीपुर रोड स्थित नया गांव में सपा नेता फरहाद गाड़ा ने अपने घर पर पीडीए की पाठशाला का आयोजन किया। उन्होंने बच्चों को इकट्ठा कर शिक्षक की तरह क्लास ली। वह बच्चों को ए फॉर अखिलेश, बी फॉर बाबा साहब डॉ. आंबेडकर और डी फॉर डिंपल यादव पढ़ाते नजर आए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। फरहाद का कहना है कि प्रदेश सरकार विद्यालयों को बंद कर गरीब बच्चों की शिक्षा का हक छीन रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। यदि सरकार विद्यालय बंद करेगी तो सपा गांव-गांव पीडीए की पाठशाला खोलकर बच्चों को पढ़ाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें