फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने से मेरठ जोन में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Tue, 06 Aug 2019 02:42 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
शहर में पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 की समाप्ति को लेकर मेरठ जोन के नौ जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। वहीं शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। महानगर के 35 संवेदनशील-अतिसंवेदनशील इलाकों में सोमवार सुबह छह बजे से ही दो कंपनी आरएएफ, तीन कंपनी पीएसी, पांच सीओ, 10 इंस्पेक्टर, दो क्यूआरटी, 530 पुलिसकर्मी और थानेदार तैनात कर दिए गए। डीएम और एसएसपी समेत पुलिस अधिकारी दिन भर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। वहीं, घनी आबादी वाले अधिकांश इलाकों में दोनों समुदाय के लोगों ने कश्मीर की आजादी का जश्न मनाया।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर की सियासत में बड़े बदलाव की संभावना पर किसी संभावित प्रतिक्रिया को देखते हुए खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर शासन ने उच्चस्तरीय सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते ही रविवार को बुढ़ाना गेट पर मॉक ड्रिल के बाद आईजी और एसएसपी ने आरएएफ व पुलिस फोर्स के साथ कोतवाली के अतिसंवेदनशील इलाकों में फुट मार्च निकाला था।

विज्ञापन

वहीं, सोमवार सुबह से ही हापुड़ अड्डा चौराहा, घंटाघर, महताब, भूमिया का पुल, कोतवाली सर्किल समेत शहर के 35 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों पर पुलिस के साथ आरएएफ और पीएसी बल तैनात कर दिया गया। एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत पुलिस के आला अधिकारी सोमवार दिन भर संवेदनशील इलाकों का भ्रमण करते रहे। हापुड़ अड्डा चौराहे, घंटाघर से कई जगहों पर पुलिस फोर्स लेकर फुट मार्च भी निकाला गया। एडीजी जोन प्रशांत कुमार और आईजी रेंज आलोक सिंह भी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे।

अधिकारियों को भी खिलाई मिठाई 
शहर में हाई अलर्ट के बीच पुलिस अधिकारी भ्रमण कर रहे थे। हापुड़ अड्डा, भूमिया पुल, घंटाघर पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को दोनों समुदाय के लोगों ने मिठाई खिलाई। चारों तरफ जश्न का माहौल था और कहीं कोई विरोध नहीं दिखा। देर रात तक पुलिस फोर्स अलर्ट रहा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें