फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसी सड़क में कमियां मिलने पर अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर आयुक्त ने वार्ड-50 पांडवनगर में सीसी सड़क का निरीक्षण किया
विज्ञापन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सीसी सड़क में कमियां मिलने पर नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा ने नगर निगम के अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा। इंटरलॉकिंग सड़क का अधूरा कार्य जल्द पूरा करने की बात कही है। 15 वित्त से सड़क निर्माण के कार्यो की रोजाना समीक्षा रिपोर्ट भी मांग ली। वहीं, गृहकर की एक शिकायत पर नगर आयुक्त शिकायतकर्ता के घर पहुंच गए। सही गृहकर लगाने के जोनल अधिकारी अवधेश कुमार का निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा शुक्रवार को पांडवनगर में पहुंच गए। जहां पर 15 वित्त आयोग के अंतर्गत सीसी रोड के निर्माण का निरीक्षण किया। जिसमें सड़क का सरफेस सही नहीं पाए जाने और सड़क की चौड़ाई अधिक होने पर एक ही ग्रुप काटे जाने पर नाराजगी जताई। पांडवनगर स्थित नगर निगम सामुदायिक केन्द्र के पास 100 मीटर में इण्टरलॉकिंग टाईल्स का कार्य अधूरा पाया गया। संबंधित अवर अभियन्ता प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियन्ता के द्वारा कार्य का अनुरक्षण सही प्रकार से नहीं माने जाने पर दोनों से स्पष्टीकरण मांग लिया। सड़क निर्माण के ठेकेदार के अन्तिम बिल से नियमानुसार कटौती कराने के साथ ही सड़क का सरफेस आदि मानकों के अनुसार पुनः निर्मित/मरम्मत कराने हेतु निर्देश दिए हैैं। वहीं, नगर आयुक्त द्वारा पांडवनगर एफ-48 निवासी नरेश कुमार के गृहकर की शिकायत की जांच की। पत्रावली अवलोकन करने के बाद नरेश कुमार का गृहकर सही कराने हेतु संबंधित जोनल अधिकारी अवधेश कुमार को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें