फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीजे के किराए के 30 हजार रुपये मांगने पर की गई थी हेमंत की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। फलावदा थाना क्षेत्र के गांव नंगला हरेरु में आम के बाग में हेमंत की हत्या डीजे के किराए के 30 हजार रुपये मांगने पर की गई थी। पुलिस ने जगवीर उर्फ जोगेंद्र और दीपांशु को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। दोनों आरोपियों ने पहले हेमंत को शराब पिलाई। इसके बाद जैकेट की डोरी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

मवाना के मोहल्ला रामबाग निवासी डीजे संचालक हेमंत कुमार का शव 20 फरवरी को फलावदा थाना क्षेत्र के गांव नंगला हरेरु में आम के बाग में पड़ा मिला था। गला घोटकर उसकी हत्या की गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। हेमंत के भाई कुलदीप ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सर्विलांस टीम की जांच में हस्तिनापुर के गांव पलड़ा निवासी जगवीर उर्फ जोगेंद्र और मवाना के मोहल्ला हीरालाल निवासी दीपांशु के नाम सामने आए। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
जगवीर ने बताया कि हेमंत से उसने डीजे किराए पर लिया था। इसके 30 हजार रुपये उस पर बकाया थे। हेमंत बार-बार रुपये का तकादा कर रहा था। रुपये न देने पड़े, इसके लिए उसने दीपांशु के साथ मिलकर हेमंत की हत्या करने की योजना बनाई। 19 फरवरी की शाम दोनों योजना के मुताबिक हेमंत को बाइक पर नंगला हेररू के आम के बाग में ले गए। यहां हेमंत को काफी मात्रा में शराब पिलाई। नशे में होने पर उसकी जैकेट की डोरी से गला घोटकर हत्या कर दी। शव छोड़कर दोनों फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से जैकेट की डोरी और बाइक बरामद की है। दोनों का चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें