मेरठ। वार्ड-65 खैरनगर में गंदगी और जलभराव से लोग परेशान हैं। इसके चलते क्षेत्रवासियों एवं व्यापारियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाला साफ न होने के कारण क्षेत्र में जलभराव के हालात बन रहे हैं। इस मामले में सपा नेता इकराम उर्फ बबली सैफी ने नगर आयुक्त से शिकायत की है। उनका कहना है कि पुलिस चौकी के पास जब तक पुलिया को नहीं तोड़ा जाएगा, तब तक जलभराव नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिया तोड़कर और पाइप डालकर जलभराव से मुक्ति दिलाई जाए। संवाद