फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी की सभा में भीड़ बेकाबू, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Fri, 03 Feb 2017 09:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
हेमामालिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत) में भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की विकास योजनाओं को प्रदेश में लागू कराने में सपा सरकार बाधक बन रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर ही विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। बृहस्पतिवार को जनता वैदिक कॉलेज के मैदान में बड़ौत से भाजपा प्रत्याशी केपी मलिक और छपरौली प्रत्याशी सतेंद्र सिंह तुगाना के समर्थन में आयोजित रैली में हेमा मालिनी ने सपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में विकास कराने का काम किया है। आजादी के बाद भाजपा की सरकार बनने पर नए सिरे से विकास कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन

हेमा मालिनी के प्रशंसकों पर बरसी लाठियां  

हेमामालिनी की रैली में युवक की पिटाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हेमा मालिनी की झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। हेलीपैड पर अफरातफरी का आलम हो गया। पुलिस ने भीड़ पर लाठियां फटकार कर स्थिति को नियंत्रित किया। बृहस्पतिवार को मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी के प्रशंसक हेलीपैड पर काफी संख्या में पहुंच गए थे। हेमा मालिनी की सभा समाप्त होने के बाद भीड़ हेलीपैड पर पहुंच गई। हेमा मालिनी की एक झलक पाने के लिए भीड़ के बीच आपाधापी मच गई। पुलिस ने बेकाबू भीड़ पर लाठियां फटकार कर उन्हें नियंत्रित किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग चोटिल हो गए। उधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कि पुलिस ने जानबूझकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया है। वह इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।

हेमामालिनी की रैली में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हेमा मालिनी ने लोगों से आह्वान किया कि विकास के नाम पर मतदान करें। यूपी में सड़क की हालत खस्ता है। केंद्र सरकार ने यूपी में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे समेत अन्य कई योजनाएं शुरू कराने के प्रयास किए, लेकिन सपा सरकार ने अपनी सहमति नहीं दी। नतीजतन विकास नहीं हो पाया। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि रेलवे का दोहरीकरण और विद्युतीकरण कराने का काम किया गया है। छपरौली में यमुना पुल का शिलान्यास भाजपा ने कराया और जल्द ही इसका निर्माण होने से दो राज्यों के किसानों को लाभ हो जाएगा। 
विज्ञापन

सांसद सत्यपाल सिंह ने अन्य राजनीतिक दलों पर जमकर किए कटाक्ष

मंच से लोगों का अभिवादन करतीं हेमामालिनी - फोटो : अमर उजाला
जानीखुर्द (मेरठ) में फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमामालिनी ने कहा कि मोदी सरकार अब तक की सबसे सफल सरकार है। उसने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई हैं। इनका लाभ लोगों तक पहुंचने लगा है। उन्होंने ये विचार बृहस्पतिवार को जानीखुर्द में आयोजित चुनावी रैली के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। 

सांसद हेमामालिनी ने मेरठ-बागपत मार्ग स्थित किठौली पेट्रोल पंप के निकट स्थित मैदान में भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने भाषण की शुरुआत जय श्री राधे-कृष्ण से की। हेमामालिनी ने कहा कि मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले का असर काला धंधा करने वालों पर पड़ा है। वे बर्बाद हो गए हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं शुरू कीं हैं। उनके मान-सम्मान की रक्षा भाजपा शासन में ही हो सकती है। इसलिए प्रदेश में भी भाजपा सरकार जरूरी है। सांसद हेमामालिनी ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा वे आगे आकर देश निर्माण की खातिर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाने में सहयोग करें। उन्होंने रैली में उपस्थित भीड़ से सिवालखास विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह को वोट देने की अपील की। इसके उपरांत बागपत सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार के नेता पूरेे पांच साल सूबे को लूटते रहे।

अखिलेश की साइकिल बिना पहिए वाली
सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि साइकिल का अगला पहिया मुलायम सिंह और पिछला पहिया शिवपाल यादव ने छीन लिया है। इससे अखिलेश के पास बगैर पहिए की साइकिल रह गई है। इसके चलते साइकिल के अधिक दूर तक चलने की संभावना नहीं है।

भ्रष्टाचार की घास खाकर मोटा हो गया था हाथी
बागपत सांसद सत्यपाल सिंह ने मायावती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हाथी भ्रष्टाचार की घास खाकर मोटा हो गया था। अब वह नोटबंदी के चलते भूखा मरने पर मजबूर है। जिसके चलते रास्ते पर चलना भी भूल गया है। 

जहरीला हो गया नल का पानी
सत्यपाल सिंह ने रालोद का नाम लिये बगैर कहा कि नल का पानी जहरीला हो गया है। इसलिए यह सेहत के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर किसानों और गरीबों के अच्छे दिन आएंगे। किसानों क़ो 14 दिन के अंदर गन्ना मूल्य भुगतान किया जाएगा। वहीं, खेती की आमदनी बढ़ाने में मदद की जाएगी। 

चमका देकर हेलीपैड तक पहुंची महिलाएं
ड्रीमगर्ल हेमामालिनी को सुनने के लिए युवाओं की अच्छी खासी उपस्थिति रही। वहीं, महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में शिरकत की। इसके चलते स्टेज तक आने के दौरान हेमा के साथ सेल्फी लेने की होड़ रही। कई महिलाएं तो पुलिस को चकमा देकर हेलीपेड तक पहुंच गईं। हेमामालिनी के भाषण के दौरान भीड़ बैरिकेडिंग तोड़कर स्टेज के नजदीक पहुंचने को उतारू हो गईं। इस पर पुलिस ने उसे लाठियां फटकार कर रोका। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें