इंस्पेक्टर ने दोनों को शांत कराया और घर वापस भिजवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सिपाहियों को दोनों के घर भी भेजा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों बच्चियों के पिता के साथ उनके ताऊ व ताई को भी बुलाया है।
मेरठ में पत्नी की मौत के बाद एक नशेड़ी युवक ने दो बेटियों को दुत्कार कर घर से निकाल दिया। दोनों थाने पहुंची और थानेदार को अपनी कहानी सुनाते हुए फूट-फूटकर रो पड़ीं। उनका कहना था कि ताई और ताऊ भी जान के दुश्मन बन रहे हैं। उन्हें अपनी जान का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन
दोपहर करीब एक बजे दो किशोरी लालकुर्ती थाने पहुंचीं। वह अपने हाथों से एक पत्र लिखकर लाई थीं, जिसे पढ़ाना चाहती थीं। करीब आधा घंटे खड़े रहने के बाद इंस्पेक्टर अतर सिंह की नजर उन पर पड़ी, तो उन्होंने दोनों को अपने पास बुला लिया।
दोनों बच्चियों को बैठाकर उन्होंने बात की तो वह रोने लगीं। एक किशोरी ने बताया कि जनवरी 2021 में उनकी मां की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई थी। उसके बाद से पिता नशा करते हैं और उन पर ध्यान नहीं देते। इसका फायदा उठाकर उनके ताऊ-ताई ने भी परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मजबूर होकर वह अपनी नानी के यहां रजबन में जाकर रहने लगीं। उन्होंने कई बार घर जाने की कोशिश की, लेकिन ताऊ-ताई ने उन्हें भगा दिया। यहीं नहीं उन दोनों के साथ कुछ भी करने की धमकी तक दे दी। अब उनके स्कूल खुलने वाले हैं लेकिन ताई उन्हें घर में रहने से रोक रही है। ताई के व्यवहार से उन्हें अपनी जान का खतरा भी सता रहा है।
इंस्पेक्टर ने दोनों को शांत कराया और घर वापस भिजवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सिपाहियों को दोनों के घर भी भेजा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों बच्चियों के पिता के साथ उनके ताऊ व ताई को भी बुलाया है। निश्चित तौर पर बेटियों को उनके घर पहुंचाने का काम पुलिस करेगी।