फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हापुड़ रोड से निकलेंगे सहारनपुर से आने वाले भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड पर हारमनी होटल के पास क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण एवं सडक चौड़ीकरण का कार्य होने के चलते आज से गढ़ रोड पर रोडवेज की बसें और भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। इसके लिए एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसको लेकर हापुड़ अड्ड़ा और तेजगढ़ी चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मियों की डयूटी भी लगा दी गई है।
विज्ञापन

एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिया का निर्माण कार्य होने के चलते सोहराब गेट बस अड्डे से कोई भारी वाहन और बसों का संचालन गढ़ रोड पर नहीं होने दिया जा रहा है। उनको हापुड़ अड्डा होते हुए एल. ब्लाक शास्त्रीनगर से निकाला जा रहा है। इसी तरह वहां से आने वाले वाहन को तेजगढ़ी से एल. ब्लाक होते हुए हापुड़ अड्डे की ओर से निकाले जा रहे हैं। इस तरह अभी तक हरिद्वार-सहारनपुर-मुजफ्फरनगर-खतौली-देहरादून आदि से आने वाली रोडवेज की बसें एवं भारी वाहनों सोहराब गेट बस अड्डे तक आ रहे थे लेकिन अब इनको हापुड़ अड्डे से से एल. ब्लॉक तिराहा की ओर डायवर्ट आज से किया जाएगा।
इसी प्रकार ताज डिपो आगरा, अलीगढ़, हाथरस, इटावा आदि से आने वाली रोडवेज बसों एवं भारी वाहनों को एल-ब्लॉक तिराहा से हापुड़ अड्डा से बेगमपुल की ओर भेजा जाएगा। एसपी यातायात ने बताया कि करीब 90 बस सहारनपुर और हरिद्वार की ओर से रोजाना आ रही है। जिसके चलते यातायात व्यवस्था गढ़ रोड पर बिगड़ रही थी। पहले वह सोहराब गेट बस अड्डे जाती थी, फिर वापस हापुड़ अड्डे से होते हुए जाती थी। अब हापुड़ अड्डे से ही इनको डायवर्ट कर दिया जाएगा। जो भी सवारी चढ़ानी और उतारनी है वह भी सोहराब गेट बस अड्डे की जगह हापुड़ अड्डे पर चढ़ा और उतार सकते हैं। इसके लिए सभी एआरएम रोडवेज शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, खतौली को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें