फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में पहली बार पारा 42° के पार, भीषण गर्मी ने बच्चों को किया परेशान, एक बेड पर दो-दो बीमार 

Sun, 09 Jun 2019 10:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गर्मी की मार से बच्चे बेहाल हैं। वह उल्टी, दस्त और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इससे शरीर में पानी की कमी हो रही है। ज्यादा ठंडा पानी पीने से खांसी की शिकायत भी हो रही है। आलम यह है कि मेडिकल, जिला अस्पताल में हर रोज 600 से ज्यादा बच्चे ओपीडी में आ रहे हैं। बच्चा वार्ड में बेड फुल हो गए हैं। मजबूरी में एक बेड पर दो-दो बच्चे भर्ती किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में 18 बेड हैं, जो फुल रहते हैं। इनके अलावा बच्चों की संख्या ज्यादा होने पर बच्चों को पुरुष सर्जिकल वार्ड में भी खाली बेड़ों पर शिफ्ट किया गया है। मेडिकल कॉलेज में 70 से ज्यादा बच्चे भर्ती हैं।



इनमें 15 बच्चे नर्सरी वार्ड में हैं। चिकित्सक बताते हैं कि बच्चों की प्रतिरक्षण प्रणाली ज्यादा मजबूत नहीं होती है, लिहाजा इस मौसम में बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है, ताकि बच्चा स्वस्थ रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मियों के दिनों में बच्चों की पाचन शक्ति अक्सर कमजोर हो जाती है। लिहाजा बच्चों को हल्का तथा पौष्टिक भोजन ही देना चाहिए। साथ ही उन्हें ठंडे और गर्म चीजों का सेवन एक साथ न करने दें।

मौसम के अनुकूल फलों का सेवन कराएं। तरबूज, लीची, आम और जामुन जैसे फल खाने को दें। बीमार होने पर बच्चों का घरेलू उपचार करने में सावधानी बरतें।

मोदीपुरम। जून में पहली बार पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। हालांकि केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है, वेस्ट यूपी में मानसून कब आएगा इसे लेकर वैज्ञानिक भी चिंतित है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आने वाले दो दिन में पारा 43 से ऊपर जा सकता है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 64 और न्यूनतम 25  प्रतिशत दर्ज की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें