सीएमओ ऑफिस पर ध्ररना देतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। जिला मुख्यालय से लेकर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और एएनएम सीएमओ कार्यालय पर धरने पर बैठे हैं।
इस कारण कई स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
संघ के मीडिया प्रभारी डॉ. विनोद द्विवेदी ने कहा कि प्रांतीय संगठन के आह्वान पर धरना दिया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों पर सबसे ज्यादा चिकित्सा सेवा संविदा स्टाफ दे रहा है, जबकि अभी तक उसकी जॉब सिक्योरिटी नहीं है। धरना देने वालों में डॉ. नीरज, डॉ. अंजली, डॉ. विजयश्री चौहान, डॉ. शबाना, यशवीर, पुष्पेंद्र, प्रियंका, सोनिया, माया आदि मौजूद रहे।
उधर, सीएमओ डॉ. शरद त्यागी का कहना है कि वायरल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी क्षमता के साथ काम कर रहा है। थोड़ी बहुत दिक्कत हो रही है, लेकिन उसको हर स्तर से मैनेज किया जा रहा है। शहर और देहात तक कैंप लगाकर लोगों का दवा दी जा रही है।