फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 459246 बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

459246 बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य पोषण माह शुरू

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत ( जून-जुलाई 2024) जिले में 4185 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 9 माह से 5 वर्ष के 459246 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस लाइन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरुआत बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर की गई। इस दौरान सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अशोक तालियान ने बच्चों के माता-पिता से अनुरोध किया है कि वह अपने बच्चे को निकटतम टीकाकरण सत्र पर लाकर विटामिन-ए की खुराक अवश्य पिलाएं, जिससे बच्चों को विटामिन ए की कमी से होने वाली बीमारी जैसे रतौंधी, डायरिया, मीजिल्स से बचाते हुये बाल मृत्यु दर को कम किया जा सके। इस अभियान में विटामिन ए पिलाने के अतिरिक्त आंगनबाड़ी द्वारा बच्चों का वजन लिया जाएगा और कम वजन के बच्चों को इलाज के लिए चिन्हित किया जाएगा। महिलाओं को स्तनपान, कीड़ों से से बचाव की दवा, ओआरएस और आयोडीन नमक के प्रयोग के महत्व के बारे में भी बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें