फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एक जुलाई से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, हर रोज़ होगी समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जुलाई से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, हर रोज़ होगी समीक्षा बैठक
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिले में एक जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाना है। इन अभियानों के मद्देनजर शनिवार को पहली ऑनलाइन प्रथम जनपद स्तरीय टास्क फोर्स बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अखिलेश मोहन ने संचारी रोग अभियान की रूपरेखा के बारे में सभी को बताया। संयुक्त निदेशक डॉ अशोक तालियान ने संचारी रोग अभियान में सहयोगी सभी विभागों के कार्यों एवं उत्तरदायित्व के बारे में जानकारी दी। अन्त में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभागों के माइक्रो प्लान तैयार करें। साथ ही एक जुलाई से प्रतिदिन शाम साढ़े छह बजे अंतर विभागीय बैठक करते हुए प्रतिदिन किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक की जाए।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें