फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हेल्थ केयर के मालिक का मोबाइल वेस्ट बंगाल से किया हैक

विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्थ केयर के मालिक का मोबाइल वेस्ट बंगाल से किया हैक
विज्ञापन

- डाॅ. संजय ने एसएसपी को कॉल कर दी जानकारी, साइबर थाने में की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पहले उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. हिमानी अग्रवाल, फिर इमेजिंग सेंटर के मालिक डा. ओपी गुप्ता और अब हेल्थ केयर के मालिक डा. संजय गुप्ता का मोबाइल हैक किया गया है। रविवार सुबह हैक हुए डा. संजय गुप्ता के मोबाइल के व्हाट्सएप से 48 हजार रुपये मैसेज भेजकर मांगे गए। जब लोगों ने उनको रकम मांगे जाने की जानकारी दी तो उन्होंने एसएसपी अविनाश पांडेय को कॉल कर जानकारी दी। इसके बाद वह साइबर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
साइबर एक्स्पर्ट ने जांच पड़ताल की तो सामने आया कि वेस्ट बंगाल से उनका मोबाइल हैक साइबर ठगों ने किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
गंगानगर के रहने वाले डा. संजय गुप्ता का शंकर आश्रम के सामने हेल्थ केयर के नाम से इमेजिंग सेंटर है। डा. संजय गुप्ता का रविवार सुबह मोबाइल हैक कर लिया गया। जिसके बाद उनके मोबाइल में दर्ज नंबरों पर मैसेज भेजा गया। जिसमें लिखा कि आनलाइन 48 हजार रुपये चाहिए। मेरा यूपीआई काम नहीं कर रहा है। कल सुबह दस बजे वापस कर दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय गुप्ता के जानकारों ने इसकी जानकारी उनको कॉल करके दी। जिसके बाद उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। साइबर थाने में भी शिकायत की। साइबर एक्सपर्ट की जांच में सामने आया है कि उनका मोबाइल वेस्ट बंगाल से हैक किया गया है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि साइबर एक्सपर्ट को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें