माछरा। भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। वहीं लो-वोल्टेज आने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रविवार को क्षेत्र के गांवों में चिलचिलाती धूप में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। वहीं बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से माछरा, कासमपुर, नंगली अब्दुल्ला, भटीपुरा, शोल्दा, रछौती, मऊखास, सिसौली, नंगलामल, मुंडाली आदि गांवों के ग्रामीणों अत्यधिक प्रभावित रहे। ग्रामीण प्रमोद, रामोतार, प्रशांत तोमर आदि बताया कि दो-तीन दिन से अत्यधिक पड़ रही है। भीषण गर्मी में जहां परेशानी हो रही है, वहीं बिजली निगम द्वारा बिजली गुल करने और लो-वोल्टेज ने भी कोई कसर नहीं छोड़ रखी है। बार-बार गुल हो रही बिजली और उसके बाद लो-वोल्टेज ने पंखे-कूलरों को शोपीस बना दिया है।