फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग से हेड कांस्टेबल की बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग में खड़ी आरपीएफ के हेड कांस्टेबल सुमित कुमार की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा के संत विहार निवासी सुमित कुमार ने सदर बाजार थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह आरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उनकी तैनाती दिल्ली में है। एक अक्तूबर को वह अपने काम से दिल्ली गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग में खड़ी की थी। दोपहर करीब 12:30 बजे बाइक पार्क करने के बाद वह अपने काम से चले गए। रात करीब 10 बजे जब वह वापस लौटे तो पार्किंग में उनकी बाइक नहीं मिली। पुलिस रेलवे स्टेशन की पार्किंग से बाइक चोरी होने के मामले में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें