फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन वेंटिलेटर पर रही हयात को मिली नई जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिन वेंटिलेटर पर रही हयात को मिली नई जिंदगी
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज में 42 दिन की बच्ची हयात 15 दिन तक वेंटिलेटर पर रही और मौत को मात दी। ठीक होने के बाद बृहस्पतिवार को उसकी छुट्टी कर दी गई। हयात के माता-पिता उसे घर ले गए।
विज्ञापन

बच्ची की मां असराना चौधरी और उनके पति कुंवर हामिद अली ने बताया कि वह जसड़ सुल्तान नगर थाना सरूरपुर के रहने वाले हैं। 23 अप्रैल को बेटी का जन्म हुआ था। नाम रखा हयात यानी जिंदगी। जन्म के बाद से ही वह बीमार थी, इसलिए उसे चार दिन निजी अस्पताल की नर्सरी में भर्ती किया गया। आराम न मिलने पर 26 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय जायसवाल और उनकी टीम ने हयात का इलाज किया। इस दौरान 15 दिन तक वह वेंटिलेटर पर भी रही। बेहतर इलाज के कारण उसने मौत को हरा दिया। डॉ. विजय जायसवाल ने बताया कि बच्ची की तबियत बहुत खराब थी। सांस लेने में दिक्कत थी, इस कारण उसे वेंटिलेटर पर लेना पड़ा। बेहतर इलाज और पूरे स्टाफ ने भरसक प्रयास किए, जिस कारण बच्ची की जान बचाई जा सकी है। वहीं बच्ची के माता-पिता ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें