फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए जगह- जगह हो रहे हवन, डॉक्टरों ने बताया ये खास तरीका

Fri, 20 Mar 2020 06:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में करोना वायरस से बचने के लिए पर्यावरण शुद्धि हेतु हवन का आयोजन किया गया। डॉक्टरों की टीम ने कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन
वेस्ट एंड रोड स्थित शनि शक्तिपीठ शनिधाम मंदिर में कोरोना वायरस को कम करने को लेकर हवन करते महामंडलेश्वर 108 महंत श्री महेंद्र दास व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में संयुक्त व्यापार संघ शास्त्रीनगर के तत्वावधान में करोना वायरस से बचने के लिए पर्यावरण शुद्धि हेतु हवन का आयोजन किया गया। डॉक्टरों की टीम ने कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताए। इस दौरान व्यापारियों ने कपूर, लौंग और इलायची की एक पोटली भी लोगों को वितरित की। 

विज्ञापन


बताया कि इस पोटली को सूंघने से करोना वायरस से बचा जा सकता है। महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल, राकेश बंसल, धर्म जागरण परियोजना प्रमुख गोपाल सुदन, सतीश गर्ग, मनीष शर्मा, किशन कुमार गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, भारत भूषण अरोड़ा, विनोद अरोड़ा, महिपाल, निमित्त जैन, कपिल त्यागी, पूर्व सभासद वीरेंद्र शर्मा, किशोर वाधवा, शास्त्री नगर व्यापार संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मेरठ में सुरक्षा हुई तार- तार, घरों में शुरू हुआ मास्क कारोबार, कमा रहे मोटा मुनाफा
विज्ञापन


सफाई अपनाकर दें कोरोना को मात 
मेरठ व्यापार मंडल ने बच्चा पार्क चौराहे पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मास्क वितरित किए। जिलाध्यक्ष जीतू नागपाल और जिला प्रमुख सचिव शैंकी वर्मा ने अपील की कि लोग घरों और आसपास साफ- सफाई का ध्यान रखें। जीशान अहमद, संजय अग्रवाल, विकास जटौली, अंकुर अग्रवाल, तरुण शर्मा, शिवम वर्मा, आशीष शर्मा, सलीम चौहान, तबरेज चौहान मौजूद रहे। 
विज्ञापन


जैन मंदिर में टीकाकरण अभियान स्थगित
श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर दुर्गाबाड़ी सदर मेरठ में विगत लगभग 40 वर्षों से प्रत्येक सोमवार को बच्चों का टीकाकरण कराया जाता है। वर्तमान में कोरोना बीमारी के खतरे को देखते हुए टीकाकरण कार्य को आगामी चार सोमवार तक स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय बृहस्पतिवार को आयोजित हुई समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में बताया कि टीकाकरण के संबंध में आगामी 13 अप्रैल को निर्णय लिया जाएगा। बैठक में अरुण जैन, प्रेम चंद जैन, राजेंद्र जैन, सतेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें