फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौसला न हारें, जिंदगी है सुहानी : बुलेट रानी

Fri, 03 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुलेट रानी सना इकबाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हौसले से जिंदगी सुहानी बनती है। आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं, बल्कि इसका डटकर मुकाबला करना ही जिंदगी की असली जंग है। कुछ ऐसी ही सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज हैं बुलेट रानी नाम से मशहूर हैदराबाद की सना इकबाल।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को साकेत स्थित एक होटल में आयोजित वर्कशॉप में सना ने कहा कि आत्महत्या करने वाले खुदा के अनमोल तोहफे यानी जिंदगी की तौहीन करते हैं। आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं, बल्कि परिवार के बिखरने का कारण बन भी जाती है। बुलंद हौसले और सकारात्मक सोच के साथ हमें आगे बढ़ना चाहिए। समस्याओं का डटकर मुकाबला करना चाहिए। जिंदगी बेहद सुंदर है। जरूरत है तो इसे सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़कर गले लगाने की।

जख्मी, फिर भी बरेली से मेरठ
कक्षा सातवीं से बाइक राइडिंग का शौकीन 27 वर्षीय सना ने बताया कि पिछले साल जिंदगी में ऐसा मोड़ आया, जिसने उनके शौक को जुनून में तब्दील कर दिया। बकौल सना, एक दोस्त ने आत्महत्या की इच्छा जताई तो उन्होंने उसे जिंदगी की राह दिखाई।
विज्ञापन

इसके बाद फेसबुक पर ‘सुसाइड इज नॉट द सॉल्यूशन’ नाम से पेज बनाकर पिछले साल 27 नवंबर को बुलेट लेकर हैदराबाद से निकल पड़ीं। छह माह में 27 राज्यों का 33.5 हजार किमी का सफर तय करते हुए वह मेरठ पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि 31 मई को लखनऊ से बरेली पहुंचीं तो वहां उनका एक्सीडेंट हो गया। इससे उनके चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। लेकिन, उनका आत्मविश्वास डिगा नहीं। वहां से वह अपने अगले पड़ाव मेरठ के लिये रवाना हो गईं।

अब हिमाचल और कश्मीर
बृहस्पतिवार को सना मेरठ से हिमाचल प्रदेश के शिमला के लिये रवाना हो गईं। इसके बाद जम्मू कश्मीर जाएंगी। वहां से हैदराबाद पहुंचकर अपना यह सफर समाप्त करेंगे। सना ने बताया कि इस मुहिम को आगे भी जारी रखना है, लेकिन कैसे, इसके बारे में अभी कोई प्लानिंग नहीं की है। इस दौरान एसपी ट्रैफिक किरन यादव ने कहा कि सना महिलाओं के लिए एक मिसाल हैं। उन्होंने जो मुहिम छेड़ी है, उसे हम सभी को आगे बढ़ाना चाहिए।

बुलेट रानी का स्वागत
मेरठ। रोड वरियर्स मोटर साइकिल क्लब ने साकेत स्थित एक होटल में बुलेट रानी नाम से मशहूर हैदराबाद की सना इकबाल का स्वागत किया। क्लब के डायरेक्टर सईद अब्दुल ने कहा कि सना इकबाल समाज को जो संदेश देना चाहती है, उसमें हमारा क्लब इनका पूरा सहयोग कर रहा है। सचिव राहुल सिंह, नितिन सिंह, हरीश शर्मा, सचिव गौतम, निधि सिंह आदि मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें