फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों के साफ्ट टारगेट पर पॉश कॉलोनियां

विज्ञापन
गंगानगर में कैप्टन के घर में लूटपाट के बाद चोटिल वृद्धा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शहर की पॉश कॉलोनियां बदमाशों के साफ्ट टारगेट पर हैं। गंगासागर कॉलोनी में नेवी कैप्टन में घर डकैती के बाद कई सवाल उठने लगे है। सुरक्षा के लिहाज से अधिकांश अफसर पॉश कॉलोनियां में आवास तो बना लेते हैं, लेकिन वारदात होने के बाद खुद को असुरक्षित महसूस करते है। कॉलोनी में एक गेट से एंट्री और सिक्योरिटी गार्ड की सुविधा होती है। इसके बावजूद ऐसी कॉलोनियों में संगीन वारदात हो जाए तो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लाजिमी हैं।
विज्ञापन


कहां गए थे गार्ड
पुलिस के मुताबिक कॉलोनी में कुछ दिनों से कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं है। कॉलोनी एसोसिएशन से इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। लोगों ने बताया कि भावनपुर पुलिस गंगासागर कॉलोनी में अंदर गश्त नही करती। कभी-कभी आती है तो गेट पर सिक्योरिटी गार्ड से पूरी कॉलोनी की जानकारी लेकर चली जाती है।

मजदूर हो सकते बदमाश
सीओ सदर देहात ज्ञानवती तिवारी ने बताया गंगासागर कॉलोनी में कई मकानों में निर्माण चल रहा है। जिसके चलते कॉलोनी में मजदूरों की आवाजाही ज्यादा है। निर्माण के चलते कॉलोनी में मुख्यद्वार के अलावा पीछे से भी एक रास्ता बनाया हुआ है। इस वारदात में मजदूरों पर शक जताया जा रहा है, जिनसे पूछताछ करनी है।
विज्ञापन


सेंसर बल्ब का तार हटा मिला
कैप्टन के मकान में एक सेंसर बल्ब लगा है। जिसके नीचे कोई व्यक्ति आएगा, तब बल्ब जलेगा और घंटी भी बजेगी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सेंसर बल्ब को चैक किया तो उसका तार हटा मिला। जिस पर पुलिस ने शक जताया कि वारदात करने वाले बदमाशों को मकान के अंदर की जानकारी थी।

घटना में सवाल
घटनास्थल पर एसओ भावनपुर मोहन सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। एसओ ने बताया कि जिस कमरे में कैप्टन की पत्नी सोई थी, उसमें ज्यादा सामान था। उस कमरे का दरवाजा खुला था। लेकिन बदमाशों ने उस कमरे में एंट्री करना भी उचित नहीं समझा। केवल बुजुर्ग महिला को गन प्वाइंट पर लेकर वारदात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें