मेरठ में हस्तिनापुर से चांदपुर को जोड़ने वाला मार्ग विजिलेंस जांच में ही अटक कर रह गया। लोक निर्माण विभाग विजिलेंस की चल रही जांच का बहाना बनाता रहा। वही, मंगलवार तड़के लोगों की जान खतरे में आ गई।
अमर उजाला लगातार गंगा पुल पर अप्रोच रोड बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जगाता रहा। लेकिन हर बार बारिश का बहाना बनाकर कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया।