फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर नाव हादसा: विजिलेंस जांच में फंसा रहा पुल, अफसरों की लापरवाही से डूब गईं जिंदगियां

Tue, 18 Oct 2022 11:09 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
गंगा से निकाला गया युवक। - फोटो : amar ujala

मेरठ में हस्तिनापुर से चांदपुर को जोड़ने वाला मार्ग विजिलेंस जांच में ही अटक कर रह गया। लोक निर्माण विभाग विजिलेंस की चल रही जांच का बहाना बनाता रहा। वही, मंगलवार तड़के लोगों की जान खतरे में आ गई।



अमर उजाला लगातार गंगा पुल पर अप्रोच रोड बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जगाता रहा। लेकिन हर बार बारिश का बहाना बनाकर कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया।

विज्ञापन

2 of 5
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

बता दें कि बीती 28 जुलाई को गंगा में तेज बहाव के कारण अप्रोच रोड मिनटों में बह गई थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग जागा फिर लखनऊ से प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण भी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर में बड़ा हादसा: अचानक गंगा में समा गई नाव, दर्जनों लोग डूबे, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, तलाश जार

विज्ञापन

3 of 5
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
उन्होंने भी मौका मुआयना के बाद लखनऊ पहुंचकर अप्रोच रोड की मरम्मत के लिए पांच करोड रुपये मंजूर कराए। लेकिन 10 सितंबर को शासनादेश जारी होने के बाद भी अभी तक भी कोई भी कार्य अप्रोच रोड के लिए शुरू नहीं किया गया।

4 of 5
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala
लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राजीव कुमार का कहना है कि लगातार बारिश के कारण कार्य नहीं हो सका। हालांकि जो कटान हो रहा था हमने उसे रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगा में डूबी नाव। - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि हमने पहले भी स्थानीय निवासियों को सतर्क किया था कि गंगा में इस तरह से आवागमन न किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें