फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renuka Pawar: हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार की नौचंदी मेले में कार्यक्रम में बिगड़ी तबीयत, नाचते-गाते हुईं बेहोश

Sun, 14 Jul 2024 01:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार की नौचंदी मेले में कार्यक्रम में तबीयत बिगड़ गई है। रेणुका ने दर्शकों के उत्साह को देखते हुए एक के बाद एक प्रस्तुति दी। मंडप में अधिक गर्मी के कारण उनकी तबियत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
Haryanvi singer Renuka Pawar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नौचंदी मेले में शनिवार को बॉलीवुड गायिका रेणुका पंवार नाचते-गाते बेहोश हो गईं। दर्शकों के आग्रह पर भीषण गर्मी में बेहतर व्यवस्था के बीच उन्होंने एक के बाद एक 12 गीतों की प्रस्तुति दी। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद उनके भाई गायिका को घर लेकर लौट गए।
विज्ञापन


नौचंदी मेले दर्शकों की कमी और अव्यवस्था नजर आ रही थी। लेकिन शनिवार को बागपत निवासी बॉलीवुड व हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार ने मेले में जान फूंक दी। हालांकि उन्हें भी यहां अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। रेणुका पंवार ने पटेल मंडप में जैसे ही 52 गज का दामण गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की तो लोग झूम उठे। 

साउंड के साथ रेणुका के गीतों ने सभी का मन मोह लिया। रेणुका ने दर्शकों के उत्साह को देखते हुए एक के बाद एक प्रस्तुति दी। मंडप में अत्याधिक आद्रता के कारण उनकी तबियत बिगड़ गई। समिति सदस्य भी जिला प्रशासन को यहां की अव्यवस्था से अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद इसमें सुधार का प्रयास नहीं किया गया। 
विज्ञापन


गायिका ही नहीं यहां उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेणुका के भाई विक्की पंवार ने बताया कि आयोजन समिति का पूरा सहयोग मिला। हमने पहले बहन को अस्पताल में दिखाया।प हली बार मंडप में ऐसी अव्यवथा दिखी। पिछली बार सब कुछ ठीक रहा था। अब बहन को लेकर वह अपने घर खेकड़ा जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें