इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने दो पुलिसकर्मी दिनेश व सोमबीर के साथ ही पशु मालिक के साथ आए संदीप व रोहित को बंधक बना लिया और पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस वहां से भाग खड़ी हुई जिसके बाद दोबारा पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी जिसमें पुलिस ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद बंधक बनाए गए दो पुलिसकर्मियों साहित चार लोगों को छुड़ाया।
बताया जा रहा है कि इस गांव में पहले भी कई बार पुलिस पर हमले की घटनाएं हो चुकी है। कुछ ग्रामीणों ने समझा बुझाकर भीड़ को शांत किया वरना मामले को संभालना मुश्किल हो रहा था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/