फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हर्ष की 192 रन की शतकीय पारी से पंचवटी की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गाजियाबाद के जेएमसी क्रिकेट मैदान में चल रहे शिव हरी प्रसाद अंडर-14 मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में पंचवटी एकेडमी के हर्ष राणा ने शनिवार को खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 192 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। जिससे पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने 181 रन से जीत प्राप्त की।
मैच पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और वीनस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 381 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें पंचवटी के 12 साल के हर्ष राणा ने घातक बल्लेबाजी करते हुए 192 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। मात्र आठ रन से दोहरा शतक लगाने से वह चूक गए। तुषार पाल ने भी 105 रन की शानदार पारी खेली। वीनस एकेडमी के गेंदबाज सुमित ने दो व अर्णव त्यागी, वंश ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीनस एकेडमी की टीम ने 33.4 ओवर में मात्र 199 रन ही बनाए। इसमें अर्णव त्यागी और संकल्प ने 38-38 व हर्ष त्यागी ने 33 रन बनाए। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज भारत राठी ने 4, नव्या ने 3 विकेट लिए। पंचवटी ने 181 रनों से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच हर्ष राणा को चुना गया। इस मौके पर दुष्यंत, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें