खरखौता के राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित करियर काउंसलिंग में हिस्सा लेती छात्रा व अतिथि
खरखौदा। कस्बे के राजकीय महिला महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत कॅरिअर काउंसलिंग प्रकोष्ठ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय सेवा योजना कार्यालय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. नीलम सिंह ने किया। जिसमें सेवा योजन कार्यालय के कॅरिअर काउंसलर जय भगवान ने छात्राओं को आउटसोर्सिंग द्वारा कर्मचारियों की भर्ती, वैकेंसी का पता लगाने एवं नवीन रोजगार कार्यक्रम की जानकारी के लिए पोर्टल के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई। उदित फाउंडेशन लखनऊ द्वारा छात्राओं को सीवी बनाने, रोजगार संगम एवं चैट जीपीटी के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने की जानकारी दी। मुख्य वक्ता अमात्य अकादमी से औरंगजेब ने छात्राओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा, न्यायिक सेवा, एवं सरकारी सेवा के लिए भारत सरकार द्वारा प्रकाशित इंडिया ईयर बुक की महत्वपूर्ण जानकारी दी। संचालन कॅरिअर काउंसलिंग नोडल अधिकारी डॉ. संदीप गुप्ता ने दी। इस मौके पर कॅरिअर काउंसलिंग समिति के सदस्य डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज, डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ. अंजली शर्मा रहे।