फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 100 मीटर दौड़ में हर्ष और अवनी रहे प्रथम

Wed, 29 Oct 2025 07:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
संदीप,,,, परतापुर की बेके कबडडी एकेडमी में आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों के साथ
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

फोटो
मेरठ। परतापुर के महरौली मार्ग स्थित बीके कबड्डी एकेडमी में बुधवार को युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सब-जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में हर्ष और बालिका वर्ग में अवनी ने बाजी मारी। और जूनियर 100 मीटर दौड़ में रोहन कुमार व अनिका प्रथम रही। जूनियर ऊंची कूद बालक वर्ग में गोवर्धन, बालिका वर्ग में निहारिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी प्रतियोगिता सब जूनियर में महरौली व जूनियर वर्ग में परतापुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर और गन्ना समिति के चेयरमैन दीपक राणा ने किया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन, फुटबॉल एवं जूड़ो में खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रर्दशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष नवीन नेहरा व कपिल मुखिया द्वारा विजेताओं को प्रमाण पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी संगीता पवार ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पुलकित त्यागी,अभिनव कुमार,बृजेश सिंह,बीके कबड्डी एकेडमी के अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी,निधि सांगवान, कोच किरण पाल,राहुल देव आदि मौजूद रहे।

संदीप,,,, परतापुर की बेके कबडडी एकेडमी में आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों के साथ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें