फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज माॅडल यूथ ग्राम सभा कार्यक्रम में शामिल होंगे मेरठ के तीन प्रधान

Wed, 29 Oct 2025 07:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

फोटो
मेरठ। दिल्ली में पंचायती राज मंत्रालय द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आज होने वाले माॅडल यूथ ग्राम सभा कार्यक्रम में मेरठ जिले के तीन ग्राम प्रधान शामिल होंगे। इसमें देशभर से विकास कार्यों को रफ्तार देने वाले 200 युवा ग्राम प्रधानों को आमंत्रित किया गया है। मेरठ जनपद से मेरठ ब्लाॅक के भूड़बराल के ग्राम प्रधान अरुण विकल, जानी ब्लॉक से सतेंद्र प्रधान और मोहम्मद इरफान कार्यक्रम में शामिल होंगे। ग्राम प्रधान अरुण विकल भूड़बराल के सबसे यूवा ग्राम प्रधान है। उन्होंने बीटेक और पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से युवाओं में राजनीति के प्रति रूचि और अपने क्षेत्र में विकास को बढावा देने की नई सोच पैदा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें