मेरठ आबूलेन स्थित एक गैलरी के संचालक पुनीत बताते हैं कि कुछ बच्चों ने सरप्राइज गिफ्ट के लिए अपनी मांग के अनुरूप उपहार लिए हैं। डेकोरेटिव आइटम को लेकर भी क्रेज रहा। शास्त्रीनगर स्थित बेकरी के मालिक संदीप बताते हैं कि फादर्स डे के लिए फोटो वाले केक को बुक कराया गया।
इसी दिन पापा बनने की खुशी मिली थी
10 साल पहले इसी दिन पहली बार पापा बनने की खुशी प्राप्त हुई। बेटे जयंत ने जन्म लिया। अब बेटा दीवान पब्लिक स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। प्रयास है कि बेटे की इच्छाएं और सपने पूरे कर सकूं। - सचिन, सरस्वती लोक कॉलोनी
पिता ने महसूस नहीं होने दी मां की कमी
लीवर कैंसर की बीमारी से मां का निधन हो गया। 10 साल की थी जब पिता को मां की जिम्मेदारी संभालते देखा। हम दो बहनें हैं। आज हम दोनों अपने पैरों पर खड़े हैं। पापा का संघर्ष शुरू से ही हमारे लिए प्रेरणादायक रहा। -मनी, शास्त्रीनगर